महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व को हर वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है की यदि आप महाशिवरात्रि वाले दिन भोले जी का अभिषेक गंगाजल एवं दूध से करते है तथा उसके उपरांत सच्चे मन से जो भी उचित मनोकामना करते है भगवान शिव आपकी वो मनोकामना पूर्ण करते है। हिन्दू पंचाग की माने तो 2021 में महाशिवरात्रि का पावन पर्व 11 मार्च दिन गुरुवार को मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि के पंचाग के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन विशेष योग बन रहा है. पंचांग की गणना के अनुसार इस बार महाशिरात्रि का पर्व शिव योग में मनाया जाएगा।
महाशिवरात्रि के पंचाग के दौरान इन बातो का रखे ध्यान –
- घर के चारपाई नहीं बनानी चाहिए।
- दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से बचे।